-पुणे १६.३.२५










आज अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक जय जिनेंद्र प्रतिष्ठान पुणे में संपन्न हुई।
अंतर राष्टीय चेरमन श्री सुनील सिंघी और
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरेश शाह की अध्यक्षता में संपन्न सभा में देश और समाज हितार्थ आगामी वर्षों के लिए निम्न कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया
१) वृक्षरोपण आयोजन करना।
२) भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक मनानां।
३) भगवान महावीर जन्म कल्याणक मनाना।
४) शासन स्थापना दिवस मनाना।
४) श्री वीरचंद राघवजी जन्म जयंती मनाना।
५) पर्व प्रयूषण में साधर्मिक भक्ति योजना कार्यान्वित करना।
६) साधु साध्वी वैवच्च की व्यवस्था संभालना
७) अपने अपने विभाग के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मान्यवरों को पुरस्कार प्रदान करना।
बैठक के प्रारंभ में युवक महासंघ, पुणे के अध्यक्ष श्री विलास शाह ने सभी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया
राष्ट्रीय सचिव श्री सुनील गांग ने गत सभा का वृतांत पढ़कर सुनाया
युवक महासंघ के महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष श्री अचल जैन ने युवक महासंघ की नूतन वेब साइट की जानकारी दी और उसका विधिवत प्रक्षेपण किया गया।
श्री देवेंद्र जैन ने साधर्मिक भक्ति के उत्कृष्ट कार्य की जानकारी दी साथ में समाज के निराधार गरीब रिक्शा चालक या ओला उबर ड्राइवर को सहायता करके आत्मनिर्भर करने की जानकारी दी।
भूतपूर्व अध्यक्ष श्री गौतम जैन ने चेन्नई में कर रहे मानव सेवा का परिचय दिया
श्री जिग्नेश दोषी ने मुंबई में हो रहे अनुकंपा दान एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।
श्री रणजीत कवाड़ ने राजस्थान में किए अनेक मानवसेवा कार्यों का वर्णन किया।
मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से उपस्थित सदस्यों ने अपन अपने शहर में संपन्न कार्यों का परिचय मध्य प्रदेश राज्य अध्यक्ष श्री अनिल दसेड़ा ने दिया।
गुजरात राज्य से पधारे श्री जयेश शाह ने
हर वर्ष की तरह करीबन २००० दजन
निःशुल्क नोट बुक वितरण करते है ऐसा बताया
साथ में अपने राज्य से अनगिनत मानव सेवा कार्यों की जानकारी दी।
श्री सतीश शाह ने पुणे शहर और शेष महाराष्ट्र में हो रहे मानव सेवा के उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी दी और कहा कि समाज के निराधार गरीब वर्गों को सहायता करना हमारा प्रमुख कार्य है।
मुंबई के श्री नरेंद्र वाणी गोता ने अनेक सेवा कार्य करणेकी प्रेरणा दी।
श्री विनोद बरबोटा ने भी बैठक को मार्ग दर्शन दिया।
अंत को श्री विकास बोहरा ने सभी का आभार माना।
पुणे इकाई के सदस्य श्री संपत जैन,गौतम छाजेड़, ललित गुंदेचा,शरद शाह,भद्रेश बाफना, प्रमोद शाह, नितिन जैन,नीलेश शाह,संदीप पारेख, ललित ओसवाल,निमिष शाह ने इस बैठक को सफल बनाने में काफी परिश्रम लिया.ऐसी जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री समीर एस जैन ने दी..